25 सितंबर 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2018 पुरस्कारों का वितरण किया| राजीव गांधी खेल रत्न के लिए 2, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 8, अर्जुन पुरस्कार के लिए 20, ध्यान चंद पुरस्कार के लिए 4 और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए 3 खिलाड़ियो को चुना गया है| आपकों बता दें की इस वर्ष मीराबाई चानू और विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
आपको बता दें की अर्जुन पुरस्कार के लिए 20 खिलाड़ियों को चुना गया जिनमें हरियाणा के पाँच खिलाड़ियों के नाम शामिल है| 18वें एशियाई खेलों में अपना दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा।
- गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, जवेलिन थ्रो, पानीपत
- शूटर अंकुर मित्तल, सोनीपत (विश्व में नंबर वन)
- रेसलर सुमित मलिक, रोहतक से
- वुशु खिलाड़ी पूजा कादियान, हिसार से
- सविता पूनीया, हॉकी
इसे भी पढे – राष्ट्रीय खेल पुरस्कार -2018 के विजेताओं की सूची