इस पोस्ट में हरियाणा की HSSC (Haryana Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित पिछली परीक्षाओं में हरियाणा से संबन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न दिये गए है |
पिछली HSSC परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग -5)
- कोस मीनारों का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – शेरशाह सूरी ने | - करनाल में स्थित पर्यटन के लिए प्रसिद्ध झील का क्या नाम है?
उत्तर – कर्ण झील | - हरियाणा के रोहतक जिले में कौन सा खनिज (Mineral) पदार्थ पाया जाता है ?
उत्तर – चूना | - हरियाणा संवाद पत्रिका का संबंध किस विभाग से है?
उत्तर – सूचना एवं लोक संपर्क | - हरियाणा के मध्य में स्थित ‘हृदय हरियाणा’कौन सा नगर है?
उत्तर – जींद | - जिला महेंद्रगढ़ में कौन सा खनिज पदार्थ पाया जाता है?
उत्तर – चुना पत्थर, कैल्साइट,तांबा | - मोरनी की पहाड़ी किस जिले में है?
उत्तर – पंचकूला | - ‘बुनकरों का शहर’ के रूप में हरियाणा का कौन सा शहर विख्यात है?
उत्तर – पानीपत | - प्रसिद्ध फिल्मी नायक सुनील दत्त का संबंध हरियाणा के किस जिले से रहा?
उत्तर – यमुनानगर | - हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बहने वाली प्रमुख नदी कौन सी है?
उत्तर – यमुना | - भिंडावास वन्यजीव अभ्यारण हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – झज्जर | - हरियाणा में पहला आकाशवाणी केंद्र (radio station) कहाँ स्थापित हुआ?
उत्तर – रोहतक | - उर्दू साहित्य अकादमी द्वारा उर्दू साहित्य में विशिष्टता (specialty) के लिए कौन सा पुरस्कार दिया जाता है?
उत्तर – हाली पुरस्कार | - सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन बफ़ेलोस कहाँ स्थित है?
उत्तर – हिसार - पांडु पिंडारा पवित्र स्थान हरियाणा के किस नगर के समीप है?
उत्तर – जींद | - हरियाणा में सबसे साक्षरता वाला जिला कौन सा है?-
उत्तर – गुड़गांव | - पलवल को जिले का दर्जा किस वर्ष मिला?
उत्तर – 2008 में - फरीदाबाद में कौन सी फेक्ट्री है?
उत्तर – रबर टायर, ट्रैक्टर,रेफ्रीजरेटर | - हरियाणा का राजकीय खेल कौन सा है?
उत्तर – कुश्ती | - 1984 में हरियाणा की सबसे लोकप्रिय फिल्म, जिस के गीत सार्वाधिक प्रचलित है,कौन सी रही?
उत्तर – चंद्रावल | - हरियाणा साहित्य अकादमी की मुख्य पत्रिका कौन सी है?
उत्तर – हरिगन्धा | - तरावड़ी (तराइन/ TARAVADI) में लड़े गए प्रथम युद्ध में किसकी विजय (Victory) हुई थी?
उत्तर – पृथ्वीराज चौहान | - अन्तरिक्ष वैज्ञानिक (Space Scientist) कल्पना चावला का जन्म किस नगर में हुआ?
उत्तर – करनाल | - 1857 के स्वाधीनता संग्राम में राव तुलाराम ने किस क्षेत्र में अंग्रेजों का मुक़ाबला किया?
उत्तर – नारनौल, रेवाड़ी | - सोहना नगर किस कारण से प्रसिद्ध है?
उत्तर – गर्म पनि के कुंड के लिए | - ‘बूजनी’ आभूषण धारण किया जाता है?
उत्तर – कानों में | - बाण भट्ट किस राजा के मित्र व राजकवि थे?
उत्तर – हर्षवर्धन | - सरस्वती वन्यजीव अभ्यारण किस जिले में है?
उत्तर – कैथल | - योग सम्राट बाबा रामदेव का जन्म किस जिले में हुआ?
उत्तर – महेंद्रगढ़ | - हरियाणा में राज्यपाल के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल किसका रहा है?
उत्तर – बी एन चक्रवर्ती | - हरियाणा के किस शहर में मेट्रो सबसे पहले पहुचीं?
उत्तर – गुड़गांव | - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कहाँ स्थापित है?
उत्तर – रोहतक | - पहली महिला पर्वतारोही जिसने दो बार माउंट एवरेस्ट पर विजय श्री प्राप्त की?
उत्तर – संतोष यादव | - पिंजौर में स्थित गार्डन का क्या नाम है?
उत्तर – यादवेन्द्र गार्डन | - नवग्रह कुंडों के स्थापित होने के कारण हरियाणा में किस स्थान को चोटी काशी कहाँ जाता है?
उत्तर – कैथल | - हरियाणवी मुहावरा ‘चिलम भरणा’ का क्या अर्थ है?
उत्तर – खुशामद करना | - कड़ुल्ला आभूषण महिलाएं किस अंग में पहनती है?
उत्तर – बाजू में | - हरियाणा में परंपरागत, सिर पर पहनने वाली पगड़ी को क्या कहा जाता है?
उत्तर – खंडवा | - हरियाणा में 1857 की क्रांति का बीज कहाँ से शुरू हुआ?
उत्तर – अंबाला छावनी | - पित्रों के श्राद्ध के लिए गया जैसा महत्व किस तीर्थ को दिया जाता है?
उत्तर – पेहवा | - अंतराष्ट्रीय सौर ऊर्जा मुख्यालय किस नगर में स्थापित हुआ?
उत्तर – गुड़गांव | - हरियाणा को पूर्ण राज्य दर्जा कब मिला?
उत्तर – 1 नवंबर 1966 - बाबा रामदेव के गुरु कौन हैं?
उत्तर – आचार्य बलदेव | - 1526 इसवीं में हरियाणा के किस स्थान पर बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच प्रसिद्ध युद्ध हुआ था?
उत्तर – पानीपत | - सिंधारा उपहार बेटी या बहन को किस अवसर पर दिया जाता है?
उत्तर – तीज | - तिलियार नामक पर्यटक स्थल हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – रोहतक | - हरियाणा के किस भाग में शिवालिक पर्वत श्रेणियाँ स्थित है?
उत्तर – उत्तरी – पूर्वी | - भक्त व संगीता सूरदास किसके समकालीन थे?
उत्तर – अकबर | - समाज सुधारक पंडित बस्तीराम का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर – खेड़ी सुल्तान | - प्रदेश के किन जिलों में दो विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई है?
उत्तर – फ़रीदाबाद एवं हिसार